Sunami Media News

आम आदमी पार्टी ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका कांग्रेस को छोड़ कर आप में शामिल हुये उमेश त्रिपाठी

आम आदमी पार्टी ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका 
कांग्रेस को छोड़ कर आप  में शामिल हुये उमेश त्रिपाठी

 
रीवा । कांग्रेस नेता उमेश त्रिपाठी ने पूर्व संभावित आम आदमी पार्टी की सदस्यता भोपाल में मध्य प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह संगठन मंत्री तथा चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में लेकर मऊगंज की दशा दिशा को दिलचस्प बना दिया है उमेश त्रिपाठी ने  तीसरी पार्टी की अभ्योदय की जन चर्चा को लगभग विराम लगा दिया है यह फैसला परिणाम चाहे जो भी दे  लेकिन मऊगंज में आम आदमी पार्टी  भाजपा कांग्रेस केलिए मुसीबत बन सकती है  ऐसी संभावना  लगभग सभी राजनीतिक समीकरण कह रहे हैं तमाम चर्चाओ में जनता के बीच वर्तमान की दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के जिम्मेदारों के लिए तरह तरह की शिकायतें कहीं ना कहीं तस्दीक़ करती है कि यह फैसला एक नई इबारत लिख सकता है लेकिन राह आसान होने की संभावना कम इसलिए संभावित हैं क्योकि एक निर्णायक वर्ग के बीच केंद्र सरकार की फ्री की मिली सौगातों का असर अभी भी क़ायम है कहते हैं कि अतीत एक सबक होता है पूर्व में भी अपने कालखंड में बहुजन समाज बादी पार्टी ने तीन तीन पंच बर्षीय कार्य काल तक मऊगंज में अपना विधायक देकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को अपना अपना गिरेबान झांकने को मजबूर किया था वह भी तब जब कांग्रेस की जड़ें गहरी भी थी और मजबूत भी लेकिन आज लगभग भाजपा  उसी कालांतर में है जहां तब कांग्रेस थी और सिर से पाँव तक अहंकारी परिवेश में हो कर भी भाजपा आम आदमी पार्टी के सामने हो सकती है फिर भी आम आदमी पार्टी को स्थानीय और युवा नेता का बहुत फायदा इसलिए मिल सकता है क्योकि वर्तमान में पूर्व विधायक के बाद आम आदमी पार्टी के उमेश त्रिपाठी के आलावा कोई क्षेत्रीय नेता जनता के बीच नहीं है


*कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को नुकसान*


मऊगंज बड़े क्षेत्रफल एवं ब्राम्हण बाहुल संख्या होने के कारण उमेश त्रिपाठी ब्राह्मणों की पसंद हो सकते हैं आमतौर पर भाजपा एवं ब्राह्मण को धार्मिकता से जोड़ा जाता है वहीं ज्यादातर ब्राम्हण धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को घर बैठे वोट कर देते हैं इससे यह साफ साबित होता है कि कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को ब्राह्मणों से नुकसान होगा कई पूर्व विधायकों एवं वर्तमान विधायक को भी बाहरी होने का कलंक लगा है और जनता जब कलंक लगाती है तो बड़ी-बड़ी लंका ढह जाती है उमेश त्रिपाठी भविष्य में ब्राह्मणों की पसंद हो सकते हैं मऊगंज विधानसभा में लगभग सत्तर हजार ब्राह्मण मतदाता है इस लिहाज से कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होने के आंकड़े लगाए जा सकते हैं श्री त्रिपाठी अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री भोपाल से की थी फिर 2007 से 2013 तक बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे 2013 से 10 सितंबर 2022 तक कांग्रेस पार्टी में रहे जहां सिर्फ उन्हें चुनाव प्रभारी तक सीमित किया गया आम आदमी की सदस्यता लेने के बाद मऊगंज प्रथम आगमन पर मुदरिया मोड़ से उनके निवास तक  हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने