Sunami Media

ईंट भट्ठे से सीसीटीवी कैमरे का डिस्क और जाली तार ले गए चोर

ईंट भट्ठे से सीसीटीवी कैमरे का डिस्क और जाली तार ले गए चोर

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में चोरों ने ईंट भट्ठे से जाली तार और सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क पार कर दिया। मैनेजर ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दर्रीघाट में रहने वाले राजेंद्र कश्यप जेपी ब्रिक्स के मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बरसात के कारण ईंट बनाने का काम बंद है। भट्ठा की देखरेख के लिए गांव के पुनीराम को चौकीदार रखा है। रविवार को चौकीदार खाना खाने के बाद सो रहा था। इस बीच चोरों ने भट्ठे में घुसकर चार बंडल जाली तार और सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क पार कर दिया। इसके साथ ही चोर ट्रैक्टर का नांगर पट्टी भी ले गए थे। मैनेजर ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media