आरू साहू का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन-----
कसडोल। कुश कि नगरी कसडोल के पावन धरा मे मित्र मंडल गणेश उत्सव समिती के तत्वधान में पहली बार कु.आरू साहू जी का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आरू साहू जी को देखने और सुनने के लिए बहुत ही उत्साह पूर्वक नगर एवं क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थिति रहे साथ ही हमारे मित्र मंडल समिति के द्वारा सराहनीय पहल किया जिसमें नगर के सभी स्वच्छता कर्मचारियों को साल और श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि-पूर्व विस अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल थे जिनकी अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि के दायित्व का निर्वहन नवीन मिश्रा (जिला पंचायत सभापति),कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्रीमति नीलू चन्दन साहू निर्वहन किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार जायसवाल (पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष), राजकुमार साहू जी (भाजपा जिला मंत्री), संतोष कश्यप जी (जिला प्रतिनिधी) विमल वैष्णव जी (सभापति न.प.कसडोल),श्रीमती सरिता जायसवाल जी एवं श्रीमति सीमा थवाइत जी ( अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा)मनोज साहू जी एवं पुनेश्वर नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम अपना आतिथ्य प्रदान किये एवं मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
Tags
#business
#coronavirus
#currentaffairs
#entertainment
#fashion
#info
#memes
#new
#newspaper
#newsupdate
#noticias
#sports
#sunamimpcgnews
#tv #football