कसडोल। बलौदाबाजार वनमंडल के लवन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैहाभाठा और सुरबाय के ग्रामीणों ने नरवा विकास योजना एवं अन्य कार्यों में किये गए लंबित मजदूरी भुगतान 10 महीनों से नहीं प्राप्त होने से वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार को लिखित आवेदन देकर शीघ्र मजदूरी भुगतान की मांग की है।ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि ग्राम सैहाभाठा में माह जनवरी से अप्रैल तक नरवा विकास योजना में काम किये हैं और सुरबाय में लकड़ी-लठ्ठा कूप का काम किये हैं जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक हम ग्रामीणों को नहीं मिला है।ग्रामीणों ने बताया कि इस मजदूरी भुगतान के संबंध में संबंधित वन-रक्षक एवं परिक्षेत्र अधिकारी लवन को कई बार बोल चुके हैं किन्तु यह बोल कर टाल दिया जाता है कि उच्चकार्यलय से पेमेंट प्राप्त होते ही दे दिया जायेगा।अब ग्रामीणों ने मन यह बना लिया है कि जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक वन-विभाग के किसी भी काम में नहीं जायेंगे।""वही इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल वर्मा ने कहा कि कैम्पा-मद से किये गए कार्यों का भुगतान लंबित है और सभी कार्यों का बिल-बाउचर बना के वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार को भेजा जा चुका है जैसे ही राशि प्राप्त होगी मजदूरों को भुगतान कर दिया जायेगा।
Tags
#business
#coronavirus
#currentaffairs
#entertainment
#fashion
#football
#info
#memes
#new
#newspaper
#newsupdate
#noticias
#sports
#sunamimpcgnews
#tv