Sunami Media News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया।


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। समिति, समाज कल्याण के कार्यों के साथ स्वच्छता और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। पौधरोपण में समिति के सर्वश्री भानु प्रताप, मनीष कोली, भगवती घिरमोरे, रवि परमार, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, आशुतोष पाठक, और गुणदीप सिंह देओल सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इटारसी के श्री उमेश चंद्र वर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। उनकी पत्नी श्रीमती राजकुमारी वर्मा तथा पुत्र श्री निलेश वर्मा साथ थे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने