Sunami Media News

ग्राम पंचायत केंवाछी सचिव निलंबित*

सुनामी समाचार ।
बिलासपुर 8 सितम्बर/जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत केंवाछी के पंचायत सचिव श्री भागीरथी लहरे को ग्राम पंचायत केवांछी में उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में श्री भागीथी लहरे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत केवांछी एवं भोजपुरी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सम्बलपुरी के सचिव श्री जगदीश सोनी को सौंपा गया है।

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने