Sunami Media News

“राम महिमा” और “नवरंग” की शानदार प्रस्तुति, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लगातार कार्यक्रम जारी

“राम महिमा” और “नवरंग” की शानदार प्रस्तुति, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लगातार कार्यक्रम जारी

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत एक भव्य आयोजन किया गया है। इसके अन्तर्गत चार प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री डाॅ.मोक्षदा (ममता) चंद्राकर, कुलसचिव प्रो. डाॅ. आई. डी. तिवारी, सुविख्यात फिल्म निर्माता - निर्देशक प्रेम चंद्राकर समेत समस्त अधिष्ठाता, प्रोफेसर, विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

प्रस्तुतियों के संबंध में अधिष्ठाता डाॅ. नीता गहरवार ने जानकारी दी है कि सभी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। “राममहिमा (शबरी)” की प्रस्तुति देने वालों में तनुश्री चौहान, शीतल उरांव, रानी सिंह, सृष्टि भदौरिया, प्राची यादव, पूजा यादव, वैष्णवी गुहा, प्रणित केकरे, रूपम चक्रवर्ती, शिवांगी अग्निहोत्री, मुकुल सिंह, लक्ष्मण साहू , नैना सिंह, हनी सोनी, साक्षी सिंह शामिल हैं।
इसी प्रकार, मौलश्री सिंह, आयुषी शिववंशी, अंजली पटेल, राहुल साहू, रूपेश कुमार, पल्लवी जैन, प्रेक्षा शुक्ला, निहारिका यादव, कैलाश साहू, लीला चौहान, दीक्षा अग्रवाल, सचिन कुम्हरे ने “नवरंग” की सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में “शिववंदना” और “जय हो” की भी शानदार प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों के द्वारा दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार मौजूद था।
 
श्रुति मंडल 28 सितंबर को:- 

पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल के अंतर्गत 28 सितंबर को होने वाले आयोजन में तीन प्रस्तुतियाँ होंगी। विश्वविद्यालय श्रुति मंडल समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहली प्रस्तुति युगल तबला वादन होगी। इसमें ऋषभ साहू और अजय कुशवाहा तबला वादन पेश करेंगे। भोजराज आचार्य हारमोनियम पर संगत करेंगे। द्वितीय प्रस्तुति में जगजीत रौशन के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन में अमित सूर्यवंशी हारमोनियम पर, दुष्यंत यादव तबले पर संगत करेंगे। तृतीय और अंतिम प्रस्तुति के रूप में प्रेरणा राणा कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। उनके साथ पं. विवेक देशमुख तबला एवं पढ़न्त सहयोग करेंगे। रोशन कुमार गायन एवं हारमोनियम सहयोग करेंगे। शफीक हुसैन सारंगी पर तथा बिहारी तारम बांसुरी पर सहयोग करेंगे। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कैम्पस 02 स्थित ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे होगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने