Sunami Media News

बिलासपुर तहसील के चर्चित पटवारी कौशल यादव हुए निलम्बन से बहाल ।

 बिलासपुर तहसील के चर्चित पटवारी कौशल यादव हुए निलम्बन से बहाल ।

                       
 सुनामी @  बिलासपुर तहसील के चर्चित पटवारी कौशल यादव को कलेक्टर सौरभ कुमार ने निलम्बन से बहाल कर दिया है। आपको बता दें कि विधानसभा में मोपका के भोंदूदास प्रकरण की गूंज उठने के बाद जुलाई माह में कौशल यादव पटवारी को निलम्बित कर दिया गया था। लेकिन बाद में जाँच में यह साबित होने के बाद कि मोपका का भोंदूदास प्रकरण कौशल यादव के कार्यकाल का नहीं था जबकि वर्ष 2015-2016  में घोटाला के समय कौशल यादव की मोपका में
पोस्टिंग ही नहीं थी। उस समय कौशल यादव मुंगेली शहर के पटवारी हुआ करते थे। वह वर्ष 2020 में मोपका आया। कलेक्टर ने मानवीय आधार पर और न्याय संगत निर्णय लेते हुए कौशल यादव को बहाल कर दिया है। 
बहरहाल बिलासपुर का राजस्व विभाग अभी विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है। बिलासपुर तहसील का राजस्व विभाग पटरी पा नहीं आ पा रहा है। आए दिन घोटालों की झड़ी लगे रहती है। एक पटवारी अशोक जायसवाल विगत एक माह से भोंदूदास घोटाले में
जेल में बंद है। 

पुलिस  के अनुसार अभी और भी कई रसूखदार और  राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हवालात की हवा खाने जा सकते हैं। जिसमें एक पूर्व चर्चित तहसीलदार के भी रडार में आ सकने की चर्चा है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने