Sunami Media

राज्य शासन ने बीते दिनों प्रदेश में अधिमान्यता पत्रकार समिति की नई बॉडियों का किया गठन,

बिलासपुर । राज्य शासन ने बीते दिनों प्रदेश में अधिमान्यता पत्रकार समिति की नई बॉडियों का गठन किया है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार ऊपर से लेकर नीचे तक इस समिति में अलग अलग संभाग व जिलों से सीनियरिटी के हिसाब से चुनिंदा पत्रकारों को जगह दी गई है। खुशी की बात यह है की इस बार भी बिलासपुर के सीनियर पत्रकारों के दो बड़े नाम इस सूची में शामिल किए गए है।

जनसंपर्क विभाग महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश स्तर पर पत्रकारों को राज्य शासन की अधिमान्यता देने के लिए स्टेट बॉडी का गठन किया गया है। इसमें बिलासपुर से सीनियर पत्रकार प्रवीण शुक्ला (एडिटर-दैनिक हरिभूमि) को शामिल किए गए हैं। इसी तरह जिला स्तर पर पत्रकारों को अधिमान्यता देने के लिए बिलासपुर संभागीय समिति का शासन ने गठन किया है। इसमें मनोज शर्मा (एडिटर- दैनिक लोकस्वर एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष), अरुण उपाध्याय( संपादक दैनिक नवभारत ) वरिष्ठ पत्रकार हबीब खान और विनोद कुशवाहा को शामिल किया गया है।

इधर इस नई टीम के गठन के बाद राज्य के जनसंपर्क आयुक्त व मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद दीपांशु काबरा (आईपीएस) के द्वारा शुभकामनाएं संदेश का पत्र भेजा गया है ताकि आने वाले समय मे पत्रकारों में हित मे आयोजित होने वाली मीटिंग्स में मेम्बर्स को बुलाया जा सके।

बिलासपुर जिले से वरिष्ठ पत्रकारों को अधिमान्यता समितियों में लिए जाने से मीडिया जगत में हर्ष का माहौल बना हुआ है।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media