Sunami Media

भाषा शिक्षण कार्यक्रम ‘मोर आखर‘ पर कार्यशाला : 299 स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित

ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को सहज-सरल तरीके से शिक्षा देने प्रारंभिक भाषा शिक्षण ‘मोरा आखर‘ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 5 जुलाई 2022 को किया था। यह कार्यक्रम यूनिसेफ और रूम-टू-रीड संस्था के सहयोग से चलाया जा रहे हैं। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर के विशेष प्रयासों से 299 स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए 21 से 24 सितम्बर तक चार दिवसीय मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला आयोजित की गई है। 


मास्टर ट्रेनर्स कार्यशाला अलग-अलग तिथियों मे डाइट पेण्ड्रा और परियोजना प्रशासक कार्यालय गौरेला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। कार्यशाला में यूनिसेफ एवं रुम-टू-रीड संस्था के शिक्षा विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स गौरेला एवं पेण्ड्रा के प्राथमिक शाला के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगें। कार्यशाला में जिला एवं विकासखंड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media