Sunami Media News

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल में शामिल हुए किसान नेता रामबिलास

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल में शामिल हुए किसान नेता रामबिलास

रायपुर । 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। जहां देश के कोने कोने से कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। छ ग से भी लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच कर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला। किसान कांग्रेस का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने किया। उन्होंने तीन किलोमीटर तक रैली निकालकर हल्ला बोलते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने प्रेस मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लोगों को अपने जरूरत के सामान लेने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। घर के बजट बिगड़ने के कारण महिलाएं परेशान हैं। आज गैस सिलेंडर के साथ खाने पीने के भी समानो पर टैक्स लगाया जा रहा है। जिससे आम लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब यू पी ए की कांग्रेस सरकार केन्द्र में थी तब मामूली सी दाम बढ़ने से इनके नेता कई प्रकार के नाटक करते रहते थे। आज प्रायः सभी समानो में बेतहासा वृद्धि हो रही है। इनके नेता कौन से बिल में छिप गए हैं पता नहीं चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी महंगाई के खिलाफ आवाज उठा रहे है। और पूरा देश उनके साथ है। श्री साहू के साथ महामंत्री प्रशासन जागेंद्र पाण्डे महामंत्री राजेश पाण्डेय संजू ओझा जिला अध्यक्ष शहर मुकेश चौधरी सेलेश सरमाई मुकेश ठाकुर छूगन बघेल बालू मिर्जा जितेंद्र पाठक रामचंद्र बर्मन  शयामु यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी रज्जाक खानसहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने