Sunami Media

सुनामी समाचार । सुर्खियों में है जिनका महंगाई गीत "सिलेंडर सस्ता कर दे" कौन हैं लोकगायक राजकुमार शास्त्री ?

सुनामी समाचार । सुर्खियों में है जिनका महंगाई गीत 'सिलेंडर सस्ता कर दे कौन हैं लोकगायक राजकुमार शास्त्री ?


रीवा ।  देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर आम जनता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में रीवा में भी स्थानीय कलाकार ने लोक भाषा बघेली में महंगाई को लेकर गीत गाया है. लोक भाषा बघेली में स्थानीय कलाकार राजकुमार शास्त्री ने गाने के माध्यम से कहा है कि ‘सिलेंडर को सस्ता कर दो और दारू को महंगा कर दो’, जिससे आम जनमानस को कुछ राहत मिल सके. राजकुमार अक्सर लोकगीत के माध्यम से लोगों के बीच जाकर अपनी प्रस्तुति देते हैं. अपनी नई प्रस्तुति में उन्होंने आटा, चावल और नमक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह सभी सामान इन दिनों महंगे हो गए हैं, जिसे अगर सस्ता किया जाए तो आम जनता की जेब को खाली होने से बचाया जा सकता है.
गौरतलब है कि राजकुमार शास्त्री का यह गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है. इसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. बता दें, शास्त्री रीवा शहर के नेहरू नगर के निवासी हैं. वह पेट पालने के लिए ऑटो चलाते थे. वे जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहे थे. लेकिन, इस बीच किसी अंदरूनी प्रेरणा से उन्होंने गायकी शुरू की. शुरुआत में तो उन्हें सफलता नहीं मिली. लेकिन, साल 2003 से लोग उन्हें जानने लगे. दरअसल, उन्होंने साल 2003 में पहली बार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के लिए गाना लिखा था. उसके बाद से ही उन्हें स्थानीय तौर पर प्रसिद्धी मिलने लगी. अब उन्हें विंध्य के बड़े और प्रसिद्ध कलाकार के रूप में जाना जाता है. अब कई स्थानीय मंचों पर उन्हें न केवल बुलाया जाता है, बल्कि सम्मान भी किया जाता है.
बताया यहां तक जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है और अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई देख इनका वीडियो वायरल कर दिया. इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनकी बात पूरी तरह सही है. सरकार को शराब के दाम बहुत ज्यादा बढ़ाकर सिलेंडर और आम चीजों के दाम कम कर देने चाहिए. इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी. लोगों का कहना है कि महंगाई देखते हुए लग रहा है कि हर चीज हाथ से निकल जाएगी.

विपक्ष के निशाने पर सरकार
बता दें, राजकुमार शास्त्री के इस वीडियो को कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कांग्रेस ने इस बहाने सरकार पर तंज कसा है. कई शहरों में महंगाई को लेकर प्रदर्शन तेज हो गए हैं. विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी कई बार सड़कों पर प्रदर्शन करती देखी गई.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें  SunamiChhattisgarh.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट हिंदी |

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media