Sunami Media News

अरविंद केजरीवाल ने किया 'मेक इंडिया नंबर वन' अभियान का एलान,


Short Description

दिल्ली cm केजरीवाल द्वारा मेक इंडिया नम्बर वन अभियान शुरू करने का विवरण

News Detail

आम आदमी पार्टी देश में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिसार से यह अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।सीएम ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को हम जल्द ही जाम मुक्त करेंगे। आज PWD के साथ बैठक कर पूरे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। ऐसे कोरिडोर जहां ज्यादा जाम लगता है उन्हें जाम-मुक्त करने के लिए वहां सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर अंडरपास, फ्लाई ओवर और फुटओवर ब्रिज बनाएंग

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने