Sunami Media News

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर गोष्ठी सेंदरी में संपन्न ।

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर गोष्ठी सेंदरी  में संपन्न ।

मुकेश तिवारी की कलम से। 

बिलासपुर । आत्महत्या करने वाला व्यक्ति जिस भी समाज का हो अगर उसे समाज संबल दें तो शायद आत्महत्या करने वाला व्यक्ति आत्महत्या नहीं करे।

 ये बात शुक्रवार को मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता  डॉक्टर डिप्टी धुरंधर ने विश्व आत्म हत्या निषेध दिवस पर गोष्ठी में कही। सेंदरी स्कूल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक गोष्ठी रखी गई।


दीप्ती ने कहा कि वर्तमान युग में युवा पीढ़ी जो बेवजह अवसादों से ग्रसित होकर आत्महत्या जैसे कृत कर रहे हैं। इस युवा पीढ़ी तक समाज को पहुंचना होगा और परिवारजन से बात करके उनके अवसादों का कारण जानकर उसे संबल प्रदान करें।


वही समाजिक कार्यकर्ता  मुकेश तिवारी ने जिले में लगातार बढ़ रही आत्म हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि  हर आत्महत्या से पहले आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कुछ ना कुछ संकेत जरूर देता है।ऐसा नहीं है कि हर आत्महत्या की कोशिश करने वाला व्यक्ति मरना ही चाहता है। असल में वह इस असमंजस में रहते हैं कि जीवन जीना चाहिए या नहीं, आत्महत्या का विचार आते ही उसको दूसरों के साथ साझा करने पर आत्महत्या करने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।

प्रचार्य डॉक्टर नीरजा श्रीवास्तव ने भी सम्बोधिक किया और कहा कि 
जब भी इंसान को कभी आत्महत्या का विचार आते ही उसको दूसरों के साथ साझा करना चाहिए इससे  आत्महत्या करने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है। क्योकि की इंसान को जिंदगी जीने के लिए ईश्वर ने बनाया है न की जाने के लिए ।

बता दे कि सेंदरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 कक्षा के बच्चो ने भी भाग लिया था

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने