Sunami Media News

मऊगंज पुलिस ने चोरी की बाईक,समर्सिबल मोटर पंप सहित कई और चोरी के सामान किया बरामद ।

मऊगंज पुलिस ने चोरी की बाईक,समर्सिबल मोटर पंप सहित कई और चोरी के सामान किया बरामद

मऊगंज- पुलिस ने शातिर चोरों की एक गैंग के 03 सदस्यों को हिरासत में लिया है। इस गैंग के सभी सदस्य शातिराना अंदाज में चोरी करने में माहिर थे। चोरों ने 06 चोरियों को कबूल किया है। मऊगंज में एक अर्से से शातिर चोरों ने लोगों की नींद उड़ा दी थी जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने इस चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है।
पकड़े गये चोर गिरोह ने पुलिस से कबूला की वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दिन में रेकी करते थे और फिर रात्रि में लोगो के घरों को निशाना बनाते थे।
पुलिस की पूछताछ मे आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किये है,पकड़े गये चोरो का सरगना सचिन कोल निवासी किर्तिया बताया जा रहा है,जो ऊधौपुरवा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच चंद्र कुमार कोल का पुत्र सचिन कोल गांव के ही रोशन कोल पुत्र अरूण कोल,रजनीश कोल पुत्र बृजवासी कोल,एवं एक अपचारी बालक सभी निवासी ग्राम किर्तिया के एक चोर गिरोह तैयार किया,गैग के सदस्यों को गांव के समीपस्थ एक नदी के किनारे प्रशिक्षित किया करता था,जब सभी ट्रेंड हो गये तो एक के बाद एक चोरी की बारदत को अंजाम देने लगे,अभी तक गिरफ्तार हुए चोरो ने 6 चोरी की वारदात कबूली है,जिसमे एक बाईक,चार समर्सिबल मोटर पंप, एक टुल्लू पंप,दो ट्रैक्टर की बैटरी और क्विंटल अनाज पुलिस ने जप्त किया है,अभी चोरो से पुलिस की पूंछतांछ जारी है! 

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका*
थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या,उप निरीक्षक विकास सिंगौर,उप निरीक्षक कमल सिंह,उप निरीक्षक एल.बी.सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक पवन मेडा,आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक चंद्रभान सिंह,आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला,आरक्षक धीरज मिश्रा का विशेष योगदान रहा!

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने