Sunami Media News

एशिया कप लगभग बाहर हुई टीम इंडिया श्री लंका ने भारत को 6 विकेट से हराया ।

आज खेले गये मुकाबले में श्री लंका ने भारत को हराकर अपना दावा मजबूत कर लिया है ।
IND vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का टीम इंडिया का सपना लगभग टूट चुका है। अब बुधवार को होने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान यदि पाकिस्तान को हराता है तो भारत की कुछ संभावना बनेगी।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका ने अच्छी गेंदबाजी की। रोहित शर्मा की कप्तानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 174 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरू की, लेकिन चहल ने एक ओवर में दो विकेट लेकर टीम इंडिया की उम्मीदें जगा दीं
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। रोहित 41 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। सूर्य कुमार यादव ने 29 गेंद पर 34 रन बनाए।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने