रीवा---मऊगंज
नगर परिषद मऊगंज में 15 वार्डों के लिए सभी निर्वाचित पार्षदों ने भाजपा समर्थित एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने अलग-अलग तारीखों में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जहां नगर परिषद अध्यक्ष सहित 17 अगस्त को सात पार्षदों ने शपथ ली थी वही आज बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप पटेल मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित जनसमूह के समक्ष उपाध्यक्ष सहित सात पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली शपथ समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी नगर परिषद अध्यक्ष सहित सामाजिक व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे वही विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में सभी पार्षदों के साथ सहमति बनाकर विकास कार्य की रूपरेखा तैयार करने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही विधायक द्वारा किसी मंच या कार्यक्रम में पहली बार मऊगंज जिला बनाने को लेकर के कहीं बड़ी बात जिसमें उन्होंने कहा कई बार अल्पकालीन प्रश्न के दौरान एवं अन्य माध्यमों से प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कही जा चुकी है जहां मुख्यमंत्री द्वारा समय रहते मऊगंज को जिला बनाने का आश्वासन दिया गया जिला बनाने की पूरी तैयारी प्रदेश मुखिया द्वारा तय की जा रही है मंच के माध्यम से विधायक ने जिला बनाने की अटकलों को साफ कहते नजर आए