बिलासपुर। उधारी की रकम वसूलने जा रहे व्यवसायी से बाइक सवार युवकों ने रोककर शराब पीने के लिए स्र्पये मांगे। मना करने पर उन्होंने व्यवसायी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के नारियल कोठी में रहने वाले गोलू उर्फ बिरेंद्र गुप्ता व्यवसायी हैं। सोमवार की दोपहर वे उधारी की रकम वसूलने के लिए चकरभाठा जा रहे थे। वे तिफरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद व्यवसायी से शराब पीने के लिए स्र्पये मांगे। मना करने पर उन्होंने बेसबाल निकालकर मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस पर युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से व्यवसायी को मोबाइल और सोने की चेन टूट गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित गोलू ने बताया कि आरोपित जैकी सोनकर, बच्चा सोनकर और छोटू केसरी भी दयालबंद के रहने वाले हैं। मोहल्ले के होने के कारण उनकी पहले से जान-पहचान है। इसके बाद भी युवकों ने उससे मारपीट की। इसके बाद वहां से भाग निकले। घटना से डरे व्यवसायी ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।