Sunami Media

प्रेम विवाह, मारपीट, फिर तीन माह में युवक मांग रहा तलाक,

समाज कल्याण केंद्र में पदस्थ महिला प्रशिक्षक ने तीन महीने पहले युवक से प्रेम विवाह किया था। अब युवक उनसे तलाक मांग रहा है। तलाक से मना करने पर उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाली महिला ने तीन महीने पहले बंधवापारा में रहने वाले चंद्रमोहन श्रीवास से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे। सोमवार को युवक ने अपनी पत्नी को न्यायालय परिसर में मिलने के लिए बुलाया। पति के बुलाने पर महिला वहां पहुंच गई। न्यायालय परिसर में युवक ने तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बात करते हुए नर्मदा नगर की ओर चले गए। शाम सात बजे युवक ने तलाक नहीं देने पर अपनी पत्नी पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media