Sunami Media

डोनेट क्रीम ब्रेड से निकला कीड़ा,,गोल्डन बेकरी आम आदमी के जीवन से कर रहा खिलवाड़,, विभागीय अधिकारी क्यों है मौन ?

डोनेट क्रीम ब्रेड से निकला कीड़ा,,गोल्डन बेकरी आम आदमी के जीवन से कर रहा खिलवाड़,, विभागीय अधिकारी क्यों है मौन ?,

श्याम पाठक 

अगर आप अपने नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं तो आप सतर्क हो जाए। आपकी थोडी सी सतर्कता आपकी सेहत को खराब होने से बचा सकती है। जी हां, एक युवक द्वारा अतुल किराना दुकान ओम नगर जरहाभाठा से खरीदे गए डोनट क्रीम ब्रेड के पैकेट से कीड़ा निकला। बिलासपुर के अमेरी में स्तिथ गोल्डन बेकरी लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाली तस्वीर सामने आई है । जिसमे डोनेट क्रीम ब्रेड के अंदर से एक कीड़ा निकला है । यही नही तस्वीरों में फफूंदी जैसी चीज दिखाई दे रही है। आप को बता दे यह ब्रेड फैक्ट्री अमेरी गाँव मे संचालित की जा रही है और यहाँ तकरीबन 18 से ज्यादा कर्मचारी काम करते है आसपास के लोगो का कहना है कि यह फैक्ट्री नियमो को ताक पर रखकर चलाई जा रही है और इस ब्रेड की बिल्डिंग में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम तक नही है। नाम न छापने की शर्त पर युवक ने बताया कि फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत में  फायर सिस्टम की कोई व्यवस्था नही है यदि किसी कारणवश आगजनी होती है तो यह बड़ा हादसा हो सकता है ?,, वही इस फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा वेस्टेज पदार्थ से भी वहां आसपास के रहने वाले परेशान है और वही इलाके में बीमारी का खतरा बना रहता है ?
आपको बता दे कि डोनेट क्रीम ब्रेड की अच्छी खासी मांग है और बिलासपुर जिले के आसपास भी इसकी सप्लाई होती है। बावजूद उसके बेकरी के संचालक लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहा है और इस तरह कीड़ा और फफूंद लगी ब्रेड को खुलेआम मार्केट मे बेचा जा रहा है और फूड विभाग गहरी नीद मे सो रहा है। हालकि गोल्डन बेकरी के संचालक का कहना है कि यह बड़ी चीटी या मक्खी हो सकती है जो गलती से पैकिंग हो गया। आईन्दा इस तरह की गलती नही होने की बात कही। अब देखना होगा कि खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी कुंभकर्णीनींद मे सोते ही रहेंगे या नीद से उठ कर गोल्डन बेकरी के खिलाफ कार्रवाई करते है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media