Sunami Media News

खराब रोड़ से आक्रोशित भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने रोपा धान...

Editor :- खराब रोड़ से आक्रोशित भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने रोपा धान...
.... रायगढ़। विधानसभा अंतर्गत सरिया क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से आक्रोशित भाजपा नेताओं एवं ग्रामीणों ने धान के पौधे को रोपण कर कुम्भकरणी निद्रा में सोई हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार व स्थानीय विधायक प्रकाश नायक का ध्यान आकृष्ट कराया है। उड़ीसा सीमा वर्ती कंचनपुर से चन्द्रपुर मार्ग,कटंगपाली से बरमकेला मार्ग तथा सरिया से सण्डा मार्ग समेत विभिन्न गड्ढा युक्त सड़कों पर हो रहे जलभराव और आवागमन में आम जनमानस को हो रही परेशानियों के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही के नेतृत्व में सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री चूड़ामणि पटेल, मंत्री द्वय रत्नाकर प्रधान,शशि डनसेना, अशोक प्रधान के साथ मिलकर ग्राम कंचनपुर के ग्रामीण जनों ने रोड़ पर गड्ढे में लबालब भरे पानी में धान की पौधा रोपण का कार्य किया गया जिससे गरीब कांग्रेस सरकार धान की पौधे से होने वाली फसल को काटकर वर्षो से पड़ी गड्ढा युक्त जानलेवा सड़क को गड्ढा मुक्त कर सके। *जगन्नाथ पाणिग्राही(भाजपा नेता)* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि जबसे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सरिया क्षेत्र के सभी सड़कों पर भारी भरकम गड्ढे हो गए हैं जिनमें रोजाना वाहन पलट जाते हैं और आए दिन गड्ढो की वजह से दुर्घटनाएं हो रहे हैं जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं और मरणासन्न हो चुके हैं पर भूपेश सरकार,स्थानीय विधायक और लोक निर्माण विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का स्वागत द्वार बदहाल सड़क,कमर भर गड्ढे से अन्य प्रांतों से आए लोगों का स्वागत किया जा रहा है क्या यही है भूपेश बघेल की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़?

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने