Sunami Media News

लिंक फेल का बहाना बनाकर बैंक कर्मी कर रहे किसानों को परेशान.....


बलौदाबाजार। सहकारी बैंक सरसींवा में आये दिन लिंक फैल का बहाना बनाकर किसानों को हर रोज हो रही परेशानी को देखते हुए सरसींवा भाजपा मण्डल के महामंत्री एवं पूर्व जिलापंचायत सभापति श्री रेशम कुर्रे द्वारा सैकड़ो किसानों के साथ बैंक के सामने रोड में धरना प्रदर्शन किया । प्रतिदिन किसान सुबह 8 बजे से बैंक में लाइन लगाए हुए रहते है और बैंक के भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा लिंक फैल कहकर उन्हें परेशान किया जाता है वही कर्मचारी शराब के नशे में हमेशा धुत होते है । ज्ञात हो कि जिला सहकारी बैंक सरसींवा में सत्ता पक्ष के नेताओं के सह में चल रहे कमीशन खोरी , आये दिन लिंक फैल कर किसानों को बैंक प्रबंधन द्वारा परेशान किये जाने से किसान हलाकान है । जिसपर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रेशम कुर्रे ने बैंक प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया है वहीं श्री कुर्रे ने चेतावनी दी है कि बैंक प्रबंधन अपनी हरकतों से बाज आजाये नही तो क्षेत्र के हजारों किसानों के साथ उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने