Sunami Media

बिलासपुर । एक और बार बालक को गुम होने से टीम ने बचाया। वह घर ।

बिलासपुर ।  रेलवे स्टेशन में जिस उद्देश्य से चाइल्ड लाइन केंद्र स्थापित किया गया, वह लगातार सार्थक साबित हो रही है। इस टीम की सक्रियता की वजह से घर से भागे या बिछड़े बच्चे गुमशुदा होने से बच जा रहे हैं। एक और बार बालक को गुम होने से टीम ने बचाया। वह घर से केवल इसलिए भाग गया कि छोटी- छोटी बातों के लिए माता-पिता डांटते थे। टीम ने न केवल बालक को समझाया, बल्कि स्वजनों को भी सुझाव दिया। सूचना मिलते ही स्वजन केंद्र पहुंचे। जहां बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।


यह बालक रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम को आउटरीच के दौरान मिला। बालक अपने घर में बिना किसी को बताए भागकर आया था। टीम ने जब बालक को अकेले देखा, तब उन्होंने पूछताछ की। वह काफी देर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अकेले ही घूम रहा था। बालक रायपुर का निवासी है। टीम को बालक ने बताया कि वह इसलिए घर छोड़कर भाग गया, क्योंकि माता -पिता बालक हर छोटी छोटी बातों के लिए डांटते हैं। वह मंगलवार को घर से निकलकर पहले लोकल ट्रेन से दुर्ग स्टेशन गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद बालक को कुछ समझ नहीं आया तो वह ट्रेन में बैठकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन आ गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media