Sunami Media News

एक आदर्श महिला में क्या गुण होने चाहिए, क्या आप जानते है?

बिलासपुर । स्त्री के बिना सृष्टि के निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती. हिंदू धर्म में स्त्री को देवी की उपाधि दी गई है. समाज के कल्याण में महिला की अहम भूमिका है. शास्त्रों में एक श्रेष्ठ स्त्री के गुणों का जिक्र किया गया है. मान्यता है कि जिन महिलाओं में ये चार गुण होते हैं वो आदर्श स्त्री और मां लक्ष्मी का रूप कहलाती है. आइए जानते हैं शास्त्रों के अनुसार महिला के कौन से गुण उन्हें बनाते हैं सौभाग्यशाली

शास्त्रों के अनुसार धार्मिक स्त्री घर में समृद्धि का कारक बनती है. धर्म का पालन करने वाली स्त्रियां अच्छे और बुरे के बीच फर्क करना जानती है. वो न सिर्फ परिवार बल्कि समाज को भी सही राह दिखाती है. धर्म के रास्ते पर चलने वाली स्त्री परिवार को गलत कार्य करने से रोकती है.

जिन स्त्रियों में धन संचय का गुण होता उनके परिवार पर कभी संकट के बादल नहीं छा सकते. शास्त्रों के अनुसार एक स्त्री को पैसों की बचत करना आना चाहिए. विपरित परिस्थिति में यही धन ल्यक्ति को मुश्किल घड़ी से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मान्यता है कि एक श्रेष्ठ स्त्री पैसों का मैनेजमेंट करना अच्छी तरह जानती है. वो फिजूल खर्चा नहीं करती हैं. ऐसी स्त्रियां वर्तमान और भविष्य की आर्खिक स्थिति को ध्यान में रखकर पैसों का उपयोग करती हैं.

कहते हैं कि वाणी ही रिश्ते बनाती और बिगाड़ती है. शास्त्रों के अनुसार मधुर वाणी बोलने वाली स्त्री परिवार के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती है. मृदुभाषी महिला हमेशा सबको एकसूत्र में बांधकर रखती है. ऐसी स्त्रियां सम्मान की पात्र बनती हैं और सदा मायके और ससुराल की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं.


एक शिक्षित स्त्री से न सिर्फ उसका बल्कि पूरे समाज का विकास होता है. ऐसी महिलाएं पूरे परिवार के लिए प्रेरणा बनती हैं. शिक्षा से जन्म लेता है साहस. साहसी स्त्री मुसीबत के समय घबराती नहीं. डटकर विपरीत परिस्थिति का सामना करती है. एक आदर्श स्त्री में शिक्षा और साहस का गुण जरूर होना चाहिए.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने