Sunami Media News

बिलासपुर में भीषण उमस गर्मी, आज हो सकती छिटपुट बारिस, मौसम विभाग ने दी जानकारी ।

बिलासपुर। शहर में ऐसी गर्मी पड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे वर्षा ऋतु में ग्रीष्म ऋतु आ गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गर्मी और उमस से लोग बेहद हलकान हैं। बुधवार सुबह से आसमान में बादल हैं। मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में अभी भी बनी गई है। प्रदेश में 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। बिलासपुर पर भी इसका असर होगा। मौसम के इस तेवर से लोग बेहद परेशान हैं। सूर्यदेव भी अपनी आंखें लाल किए हुए हैं। इसके कारण गर्मी बढ़ी है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल आने वाले दो-चार दिनों में भारी वर्षा की संभावना कम है। कुछ क्षेत्रों में अचानक गरज चमक और वज्रपात की संभावना है। वातावरण में हुए इस बदलाव के बाद चिपचिपी उमस ने लोगों को दिन में दो बार नहाने मजबूर कर दिया है। कूलर और पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। इन सबके बीच किसान अपनी फसलों की ओर लगातार निगरानी कर रहे हैं। खेतों में पानी भरने के कारण एक और जहां धान की फसलों को लाभ हो रहा है तो वहीं दलहन की फसलों के लिए नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था भी कर रहे हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने