Sunami Media News

रीवा । अधिक दर पर मदिरा बिक्री करने पर दो दारू दुकानों पर लगा जुर्माना ।

रीवा । शासन द्वारा मदिरा बिक्री के लिए देशी एवं विदेशी मदिरा की दरें निर्धारित की गई हैं। 

कम्पोजिट मदिरा दुकान मऊगंज क्रमांक एक तथा कम्पोेजिट मदिरा दुकान हनुमना क्रमांक एक द्वारा निर्धारित दर से अधिक दरों पर मदिरा की बिक्री करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की गई है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इन दोनों मदिरा दुकानों पर दस-दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही इन दोनों दुकानों को 26 अगस्तको एक दिन के लिए पूरी तरह से मदिरा बिक्री के लिए निलंबित रखने के आदेश दिए हैं। इस दिन इन दुकानों से मदिरा की बिक्री नहीं होगी। इन दोनों दुकानों में अधिक दर पर मदिरा बेचने की शिकायतें प्राप्त होने पर इनकी जांच कराई गई। जांच कराने पर शिकायत सही पाए जाने तथा नोटिस का संतोषजनक उत्तर न देने पर दण्डात्मक कार्यवाही की गई।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने