रीवा । आरआईटी कालेज में 26 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन 13 होगी शामिल ।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय, यशस्वी ग्रुप तथा आरआईटी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में आरआईटी कालेज में 26 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। उपरोक्त मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले की 13 कंपनी शामिल हो रही हैं। रोजगार कार्यालय के उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि इंस्टीट¬ूट आफ टेक्नोलॉजी कालेज में आयोजित रोजगार मेले में यशस्वी ग्रुप (कपारो, आईसर, पीथमपुर, सिगनेट, सिम्बाटेक फार्मा, आईसर बग्गड़ पीथमपुर), आईटीएम स्कील्स (आईसीआईसीआई बैंक) जबलपुर, पीयू पोटेक्ट डेवलमेंट एण्ड कंसेप्ट ओपीसी प्राइवेट लिमि. (सोलर प्लांट गुढ़), जस्ट डायल, बजाज एलायंस, वर्क टूगेदर, सिम्हा सिक्योरिटी, अनुसुईया सिक्योरिटी, प्रगतिशील एग्रोटेक, श्रीराम इन्श्योरेन्स, लर्नेट स्किल्स, फिलपकार्ट एवं रिलायबल फस्ट कंपनी शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां 26 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक अपना पंजीयन करा लें। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदक 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी हो। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो (कंपनीवाइज अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है) कंपनी द्वारा आवेदक का चयन करने पर उसे 8 हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक कंपनी के नियमानुसार वेतन दिया जायेगा।