Sunami Media News

चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं पुलिस भले ही लगातार गश्त करने का दावा कर रही हो। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है जहां..

चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं पुलिस भले ही लगातार गश्त करने का दावा कर रही हो। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है जहां..


बकरी बेचकर लौट रहे व्यक्ति से ₹5000 लूटकर अज्ञात चोर हुए फरार पुलिस गश्त पर लगातार उठ रहे सवाल/क्षेत्र में बढ़ रहा चोरी का ग्राफ बदायूँ/उत्तर प्रदेश कुंवरगांव : थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं पुलिस भले ही लगातार गश्त करने का दावा कर रही हो। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है जहां आये दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। आए दिन साप्ताहिक बाजार में लूट छिनैती की घटनाएं सामने आती रहती हैं ।ताजा मामला शनिवार का है जहाँ अज्ञात चोरों ने एक गरीब को ही अपना निशाना बना दिया । मिली जानकारी के अनुसार घटना कुंवर गांव कस्बे के साप्ताहिक बाजार में शनिवार की है जहां यूसुफ नगर निवासी ईवले हसन पुत्र महमूद अपनी बकरी बेचकर निकल रहे थे जहां उन्होंने अपनी बकरी तीन हजार रुपए में बेची थी और दो हजार रुपए उनकी जेब में थे जिसके बाद अज्ञात चोर ने उन्हें मीना बाजार की तरफ ले गए और गरीब युवक से पांच हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। जबकि पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पुलिस बाजार में गस्त कर रही थी तथा पीड़ित शाम होने के बाद निराश होकर अपने घर लौट गया। रिपोर्ट - जिला ब्यूरो चीफ योगेंद्र उपाध्याय

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने