Sunami Media

पीईटी-पीएमटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग* आवेदन 5 सितम्बर तक


पीईटी-पीएमटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग* 
आवेदन 5 सितम्बर तक  



बिलासपुर 29 अगस्त 2022/राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2022-23 में ड्राप लेकर प्री. इंजीनियरिंग एवं प्री. मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, उन्हें निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर चयन करके प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 5 सितम्बर 2022 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है।
आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, स्थायी जाति प्रमाण तथा कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया होना आवश्यक है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना तथा आवेदन पत्र के प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है। 

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media