Sunami Media News

बिलासपुर । तिफरा मुख्य मार्ग स्थित मोटर वाइंडिंग दुकान में बीती रात हुई चोरी ।

बिलासपुर । तिफरा मुख्य मार्ग स्थित मुकेश मोटर वाइंडिंग दुकान में बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात चोरी हो गई।
 चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान में मौजूद नया- पुराना कॉपर वायर के बंडल और काउंटर में रखे ₹4000 नगद लेकर चलते बने । दुकान संचालक मुकेश मौर्य जब गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान का शटर खुला मिला। धड़कते दिल से जब उन्होंने दुकान के भीतर प्रवेश किया तो दुकान में चारों ओर सामान बिखरे पड़े थे और दुकान से काफी सामान गायब था, जिसके बाद उन्होंने सिरगिट्टी पुलिस को इसकी जानकारी दी। नगद रुपए के अलावा चोर करीब ₹55,000 का कॉपर वायर ले गए हैं । बरसात का मौसम होने की वजह से रात के वक्त मुख्य मार्ग पर भी सन्नाटा फैल जाता है जिसका चोरों ने फायदा उठाया है। पुलिस जल्द ही चोरों तक पहुंचने की बात कह रही है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने