Sunami Media News

बिलासपुर । गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

बिलासपुर । गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  13 अगस्त की रात हरदी कला गांव में एक दुकान के बाहर बैठे प्रदीप साहू, अरुण साहू और रतन साहू के साथ गांव के ही अमन साहू ,मनीष साहू और सत्तू साहू गंदी गंदी गालियां देते हुए झगड़ा करने लगे। जब उन्हें रोका गया तो तीनों मारपीट पर उतारू हो गए ।इसी दौरान प्रदीप साहू का मेहमान लक्ष्मण साहू बीच-बचाव करने आया था अमन साहू ने लक्ष्मण साहू के सर पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं प्रदीप साहू के कान को काट कर अलग कर दिया। जांच और खोजबीन के दौरान पुलिस को पता लगा कि तीनों आरोपी सिरगिट्टी बस स्टैंड के पास मौजूद है, जिसके बाद अमन साहू, मनीष साहू और सत्तू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बटन चाकू से हमला करने की बात कबूल की है। मारपीट के अलावा उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने