Sunami Media News

समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अशोक वाटिका में तीज मिलन समारोह संपन्न

बिलासपुर- समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,जिसमें बढ़-चढ़कर समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। अशोक वाटिका में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान शिव-पार्वती और श्री परशुराम जी की आरती के साथ की गई। जिसके बाद समाज की महिलाओं द्वारा अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

जिसमें कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्रीमती दीपशिखा पांडेय दूसरे स्थान पर श्रीमती ज्योति तथा तीसरे स्थान पर श्रीमती स्वाति रहीं,इसी तरह मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्रिति दुबे,दूसरे स्थान पर सिद्धी तिवारी तथा तीसरे स्थान पर श्रीमती पलक जोशी विजेता बनी। कार्यक्रम में समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना द्वारा गीत भजन के साथ संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें समाज की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री बंशीलाल गौरहा ने अपने आशीर्वचन से सभी महिलाओं को संबोधित किया।

हरतालिका तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पावन पर्व है। जो पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है इस अवसर पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर आई थी। गीत संगीत कर्यक्रम के तहत समाज की सभी महिलाओं ने आकर्षक और खूबसूरत नृत्य भी किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार तथा सभी सुहागिन महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। सफल आयोजन के लिए समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना द्वारा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों को बधाई दिया गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने