Sunami Media News

कसडोल । सकरी गली में स्टेट बैंक के चलते पारस नगर के लोगों को हो रही आने-जाने में परेशानी

सकरी गली में स्टेट बैंक के चलते पारस नगर के लोगों को हो रही आने-जाने में परेशानी

*वार्ड 5 के रहवासियों ने बैंक को अन्यत्र नहीं ले जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी*

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्र.5 पारस नगर की सकरी गली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा संचालित होने से वार्ड वासियों को खाशी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण है खाता धारकों द्वारा अपनी वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से जहाँ तहां खड़ी कर देना।एक तो गली सकरी है ऊपर से वाहनों की भीड़ होने से रास्ता जाम हो जाता है। इस बात की जानकारी बैंक वालो को कई बार दी जा चुकी है तथा अन्य स्थान पर शिप्ट करने की मांग वार्ड वासी लंबे समय से कर रहे हैं, उसके बावजूद भी बैंक के जिम्मेदारों की कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस आशय का खबर कई अखबारों में पहले भी छप चुका है।उस समय तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने की बात कही गई थी, किन्तु आज तक उस पर अमल नहीं किया गया।अब वार्ड 5 के रहवासियों का सब्र का बांध फूटने लगा है और शीघ्र बैंक को अन्यत्र शिप्ट नहीं करने या उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं किये जाने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। हमारे प्रतिनिधि को वार्ड वासी हरिकांत उर्फ राजू साहू ने बताया कि बैंक के चलते वाहनों से गली में बहुत जाम की स्थिति होने से वार्ड के रहवासियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों ने ठाना है कि यहाँ से बैंक को अन्यत्र नहीं ले जाने या पार्किंग व्यवस्था नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने