Sunami Media News

अगर आपके बाल भी पतले होते जा रहे हैं तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

दोस्तों अगर आपके बाल भी पतले होते जा रहे हैं तो आप इन नुस्खों का इस्तेमाल जरूर करें। इनके इस्तेमाल से आप अपने बालों को घना और मोटा बना सकते हैं।


     आजकल बालों से जुड़ी समस्या हर किसी को होती है। बालों के झड़ने से लेकर रूसी की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। खान-पान का सही तरीके से ध्यान ना रखने की वजह से बहुत सी प्रॉब्लम्स हो जाती है। कुछ लोगों के बाल बहुत पतले हो जाते हैं। पतले होने की वजह से वह बहुत जल्दी टूट भी जाते हैं ऐसे में बालों को मोटे और घने बनाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ नुस्खे लेकर आए हैं। इन्हें आजमा कर आप अपने बालों को घने और मजबूत बना सकते हैं।
      आंवला का रस बालों को मोटा करने में हेल्प करता है। ऐसे में आपको आंवला का रस और नींबू का रस मिक्स करना चाहिए। अब इस मिश्रण से अपने बालों की अच्छे से मसाज कीजिए। आप आधा घंटा इसे रहने दीजिए। उसके बाद अपने बालों को अच्छे तरीके से धो लीजिए। हफ्ते में दो-तीन बार आपको यह उपाय करना चाहिए। अगर आपके बाल ज्यादा पतले हैं तो आप गीले बालों में बिल्कुल भी कंघी का इस्तेमाल ना करें। आप अपने बालों के लिए लाइट ऑयल का इस्तेमाल करें। कोकोनट ऑयल या फिर रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अपने बालों को घने और काले बनाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल जरूर करें। हफ्ते में दो-तीन बार आप अपने बालों में प्याज का रस जरूर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने