Sunami Media News

रक्षक या भक्षक? दो सुरक्षा कर्मियों ने किया एक महिला के साथ रेप

(BSF) के दो जवानों पर एक महिला का बलात्कार करने का आरोप लगा.
 
भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसने का प्रयास कर रही एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
 
(BSF)के सीनियर अधिकारी ने बताया है कि सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात करने के बाद उन पर कानूनी कारवाई करने के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसी के साथ सहायक उपनिरीक्षक ओर कांस्टेबल को सस्पेंड कार दिया गया और उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
 
आपको बता दे की यह घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के पास की है। जहा (BSF) कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दलाल और एक महिला को गिरफ्तार किया था। कांस्टेबल महिला को पास के एक खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि सहायक उपनिरीक्षक ने उसे अपराध में कथित तौर पर सहायता की। महिला की तरफ से पुलिस में शिकायत कराने के बाद यह घटना सामने आई।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने