Sunami Media

एक जिला-एक उत्पाद" योजना लघु उद्यमियों और शिल्पकारों को देगी समृद्धि

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लघु उद्योग दिवस पर कारीगर, शिल्पकार और लघु उद्यमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की है कि लघु उद्योग, कारोबार और छोटे उद्योग निंरतर बढ़ें, रोजगार के अवसर सृजित हों और इससे जुड़े लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि आए। मध्यप्रदेश में "एक जिला-एक उत्पाद" योजना से लघु उद्योगों से जुड़े लाखों हुनरमंद लोग प्रोत्साहित होंगे। इन्हें अपने कौशल और श्रम का मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में लघु उद्योग अहम योगदान दे रहे हैं। प्रदेश में लघु उद्योगों को प्रोत्साहित कर उन्हें रियायती मूल्य पर भूमि, बिजली तथा हर आवश्यक सुविधाएँ दी जा रही हैं। इन प्रयासों से रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी लघु उद्यमियों और शिल्पकारों से अपील की कि आप अन्य लोगों को भी रोजगार दीजिए। सरकार आपकी हर संभव सहायता करेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media