Sunami Media News

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली सौजन्य भेंट थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएँ दी।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों, विशेष कर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने मध्यप्रदेश में हो रहे जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने सहर्ष स्वीकार किया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने