Sunami Media News

बड़ी खबर । कुछ ही मिनटों में ध्वस्त हो जायेगा 32 मंजिला ट्विन टावर।

बड़ी खबर । कुछ ही मिनटों में ध्वस्त हो जायेगा  32 मंजिला ट्विन टावर।

गिरने के बाद तीन किलोमीटर तक फैल सकती है धूल

नोएडा ।  सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की समय  आ गई है. अगले कुछ घण्टो में टावर को ढहा दिया जाएगा. 32 मंजिल तक बने इस ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम खत्म हो गया जिसके बाद अब विस्फोटकों को तार के जरिए जोड़ा दिया गया है. टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग के मुताबिक कुछ ही सेकंड में टावर  गिर जाएगा. इस कुछ सेकंड के बाद कुछ ही मिनटों में चारों ओर धूल ही धूल फैल चुका होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्विन टावर गिरने के बाद लगभग तीन किलोमीटर के दायरे तक धूल का गुबार फैला होगा. इसके बाद वह गुबार कैसे और कहां बढ़ेगा यह हवा की दिशा तय करेगी. हालांकि, बाद में वह धीरे-धीरे नीचे आएगा लेकिन आसमान से इस धूल के गुबार को कम होने में लगभग तीन घंटे का समय लग जाएगा.टावर को फाइबर से ढका गयादरअसल जब ट्विन टावर में ब्लास्ट होगा तब उसका मलबा नीचे की तरफ गिरना शुरू करेगा और जैसे ही मलबा नीचे गिरेगा उतनी तेजी से धूल चारों ओर फैलने लगेगी. टावर में लगे हुए सीमेंट और मटेरियल की धूल के अलावा विस्फोट करने के लिए लगाए गए विस्फोटक का धुआं भी इसमें शामिल होगा. टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस एजेंसी ने धूल को कम करने के लिए टावर को जियो टेक्सटाइल फाइबर से ढका है इसके अलावा चारों तरफ से फाइबर के पर्दे भी लगाए गए हैं. जिससे अंदर से निकलने वाली धूल ज्यादा बाहर तक ना जाए. इसके बाद भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जब विस्फोट होगा उसके बाद धूल ऊपर उठेगी और आसपास की सोसाइटी और सड़कों पर भी गिरेगी. यानी ट्विन टावर के बगल में बनी हुई सोसाइटी, आसपास की सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर भी 15 मिनट बाद धूल मिट्टी नजर आने का अनुमान लगाया जा रहा है. धूल काम करने के लिए नोएडा अथॉरिटी और सीबीआरआई ने एडिफिस एजेंसी से टावर को ढकवाया है.90 दिनों में उठाया जाएगा मलबादरअसल सिर्फ टावर गिरते वक्त ही धूल का गुबार नहीं उठेगा, बल्कि टावर गिरने के बाद जब इसका मलबा उठाया जाएगा उस दौरान भी धूल उड़ेगी, जो मलबा गिरेगा उससे सरिया और स्टील भी निकाला जाएगा. एडिफिस एजेंसी ने मलबा हटाने के लिए 90 दिन का समय लिया है. इसके लिए सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है. नोएडा अथॉरिटी की मानें तो ट्विन टावर से निकलने वाले मलबे से पहले टावर के बेसमेंट को भरा जाएगा. इसके बाद खाली जमीन पर मलबा भरने के लिए एग्रीमेंट किया गया है वहां पर भी 35000 क्यूबिक मीटर मलबा भरा जाएगा. वहीं ट्विन टावर से 42000 क्यूबिक मीटर से ज्यादा मलबा निकलने की उम्मीद जताई जा रही है. नोएडा अथॉरिटी टावर गिरने के दो घंटे बाद मैकेनिकल स्वीपिंग शुरू करवा देगी. दरअसल ध्वस्तीकरण के बाद एक्सप्रेस वे और सड़कों पर भी धूल की मोटी परत जम जाएगी. सोसाइटी ने जाहिर की चिंताइस को ध्यान में रखते हुए अथॉरिटी पहले एक्सप्रेसवे की सफाई करवाएगी उसके बाद आसपास के दूसरे सड़कों की सफाई करवाई जाएगी. ट्विन टावर के आसपास बनी सड़कों को रात में साफ किया जाएगा. वहीं टावर गिरने के बाद धूल के गुबार को लेकर बीते कई बैठकों में ट्विन टावर के आसपास बनी सोसाइटी एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के लोगों ने हरियाली को लेकर भी चिंता जताई है. दरअसल इन दोनों सोसाइटी में लोगों ने हरियाली के लिए गार्डन बनाए हुए हैं इसके साथ ही लोगों की बालकनी में भी गार्डनिंग की हुई है. वहीं टावर गिराए जाने को लेकर जो धूल उड़ेगी इससे हरियाली पर खतरा बन सकता है जिसको लेकर लगातार सोसायटी में रहने वाले लोगों ने अथॉरिटी के सामने चिंता जताई है. इसपर टावर गिराने वाली एजेंसी ने किसी भी तरह के नुकसान पर होने वाले खर्च का भुगतान करने को कहा है. साथ में एजेंसी ने यह भी कहा है कि दोनों सोसाइटी में हरियाली को धूल से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढक दिया जाएगा.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने