Sunami Media News

प्रदेश के 18 जिलों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम (LADCS) के नियुक्ति की प्रकिया चालु*


बिलासपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा छ.ग. के 18 जिलों को लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम (LADCS) हेतु चयनित किया गया है इस योजना के अन्तर्गत अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुढ़ी  के निर्देशानुसार प्रकिया प्रारंभ की जा चुकी है। ज्ञात हो कि विगत वर्ष जिला न्यायालय बिलासपुर में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रांरभ किया गया था। जिसका की सफलता पूर्वक संचालन देखते नालसा द्वारा इसे पुरे देश भर के लगभग 250 जिलों में लागु किया गया है इस योजना के अन्तर्गत विधिक सहायता के दाणिक प्रकरणों में न्यायालय में आवेदको की ओर से प्रतिरक्षा (बचाव) हेतु ये काउसिंल (अधिवक्ता) उपस्थित होकर पैरवी करेंगें। प्रदेश के 18 जिलें बस्तर, बालौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, सूरजपुर, कांकेर में अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत चीफ, डीप्युटी एवं अस्सिटेंट लीगल एड डीफेंस काउसिंल की नियुक्ति की जानी है इसे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वेब साईट www.cgslsa.gov.in में देखा जा सकता है अथवा जिला विधिक प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते है। आवेदन दिनांक 05-09-2022 के शाम 5.00 बजे तक संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा किया जा सकता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने