Sunami Media

बिलासपुर । कलेक्टर-एसएसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्नहोली एवं ईद पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय ।

कलेक्टर-एसएसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

होली एवं ईद पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय

पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम

बिलासपुर, 27 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन, 4 मार्च को होली तथा आगामी ईद-उल-फितर पर्व को आपसी तालमेल, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि जिले में सभी धर्मों और समुदायों के पर्व पारंपरिक रूप से आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ मनाए जाते रहे हैं। इस गौरवशाली परंपरा को आगे भी बनाए रखने पर जोर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वालों तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान दुकानों पर मुखौटे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग, नगर पालिक निगम, नगर सेना, सिम्स एवं जिला अस्पताल तथा विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। समिति के सदस्यों ने भी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति जताई।
नगर पालिक निगम द्वारा होलिका दहन स्थलों का चिन्हांकन कर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल आपूर्ति की नियमित व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिस विभाग को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स, जिला अस्पताल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बीच सड़क और बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। पेट्रोलिंग बढ़ाकर मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी गलियों में भी गश्त की जाएगी। नगर सेना द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन तैयार रखा जाएगा। सिम्स एवं जिला अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और आपात स्थिति में त्वरित सुधार के लिए टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) पंकज पटेल, एसडीएम मनीष साहू, शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, सुधीर खंडेलवाल, चंचल सलूजा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media