Sunami Media News

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को CBI मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को CBI मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

नई दिल्ली। शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले को दोनों नेताओं ने “सत्य की जीत” बताया है।
फैसले के तुरंत बाद केजरीवाल और सिसोदिया ने समर्थकों के साथ दिल्ली की सड़कों पर रोड शो किया। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर जश्न मनाया गया।
अधर्म और अन्याय की पराजय होती है: केजरीवाल
अदालत के फैसले के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचकर केजरीवाल ने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है और न्याय प्रक्रिया पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा, “अधर्म और अन्याय की हमेशा पराजय होती है, सत्य की ही विजय होती है। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा गया, लेकिन आज सच सामने आ गया।”
“मैं कोई नेता नहीं, सिर्फ ईमानदारी कमाई है”
केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं को नेता नहीं मानते, बल्कि उन्होंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई और पुलिस का दुरुपयोग किया गया।
उन्होंने कहा कि जेल के दौरान उनके परिवार ने काफी मुश्किलें झेली, यहां तक कि उनकी मां भी बीमार थीं।
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
केजरीवाल के अनुसार, अदालत ने 600 पन्नों की चार्जशीट की समीक्षा की और पाया कि मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत और गवाह नहीं हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केस में ठोस आधार नहीं पाया गया।
इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने