Sunami Media News

चलती कार पर लोहे की रॉड गिरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बाल-बाल बचेजांच में जुटी पुलिस, सभी सुरक्षित

चलती कार पर लोहे की रॉड गिरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बाल-बाल बचे
जांच में जुटी पुलिस, सभी सुरक्षित

बिलासपुर।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू शुक्रवार को एक अप्रत्याशित घटना का सामना करते हुए पूरी तरह सुरक्षित रहे। वे अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी दौरान चंदेली (दामाखेड़ा) के पास चलती गाड़ी पर अचानक एक लोहे की रॉड आकर टकरा गई, जिससे वाहन के सनरूफ/मिरर क्षेत्र का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय वाहन क्रमांक CG 04 M 7200 में मंत्री श्री साहू के साथ उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, केवल वाहन का शीशा टूटा।
घटना के तुरंत बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोहे की रॉड को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया। यह घटना महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस पूरी घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं वाहन में सवार सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं।
— मुकेश तिवारी, संपादक
सुनामी मीडिया

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने