Sunami Media

📰 तीन कृतियों का होगा भव्य विमोचन – तुलसी देवी तिवारी के सम्मान में जुटेंगे देशभर के विद्वान

📰 तीन कृतियों का होगा भव्य विमोचन – तुलसी देवी तिवारी के सम्मान में जुटेंगे देशभर के विद्वान

बिलासपुर। मुकेश तिवारी की कलम से,,

छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कथाकार तुलसी देवी तिवारी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उनकी तीन महत्वपूर्ण कृतियों – पुकार जगन्नाथ की, छत्तीसगढ़ की लोक कथाएँ तथा एक अन्य पुस्तक का विमोचन और सम्मान समारोह आगामी 6 जुलाई को न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला, पूर्व न्यायाधीश चंद्रभूषण बाजपेयी, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार पाठक, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेयी, वरिष्ठ साहित्यकार नंद किशोर तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं बालकृष्ण पांडे उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पुस्तकों का विमोचन व तुलसी देवी तिवारी का सम्मान होगा। इसके पश्चात 1 बजे से 2 बजे तक सहभोज रहेगा। कार्यक्रम की दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी, जिसमें कृतियों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के समीक्षक के रूप में पत्रकार महासंघ प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, बालकृष्ण पांडे एवं वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ साहू उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन अक्षय पब्लिकेशन प्रयागराज एवं प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर के नेतृत्व में संपन्न होगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media