Sunami Media

🎮 मोबाइल गेम बना मौत का कारण : चलते-चलते गेम खेल रहा था 14 साल का आदित्य, फिसलकर गिरा, सिर में चोट से मौके पर मौत

🎮 मोबाइल गेम बना मौत का कारण : चलते-चलते गेम खेल रहा था 14 साल का आदित्य, फिसलकर गिरा, सिर में चोट से मौके पर मौत

✍️ मुकेश तिवारी की कलम से
बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल गेम की लत ने 14 वर्षीय आदित्य लखवानी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार आदित्य मोबाइल पर गेम खेलते हुए पैदल चल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना ने खड़े किए कई सवाल
यह हादसा बच्चों में बढ़ती मोबाइल और गेमिंग की लत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने से बच्चे अपने आसपास के माहौल से बेखबर हो जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📰 (इंडिया न्यूज दर्शन)


---

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media