Sunami Media News

राष्ट्रपति मुर्मु ने रखा 'राष्ट्रपति उद्यान' की आधारशिला, तोखन साहू बोले - हरित भारत का प्रेरक प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु ने रखा 'राष्ट्रपति उद्यान' की आधारशिला, तोखन साहू बोले - हरित भारत का प्रेरक प्रतीक

मुकेश तिवारी की कलम से | सुनामी न्यूज

देहरादून। देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को 'राष्ट्रपति उद्यान' की आधारशिला रखी। यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया जब उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत कई गणमान्य अतिथि इसकी गवाह बने।

इस मौके पर तोखन साहू ने कहा कि यह उद्यान न केवल हरित भारत और जनभागीदारी का प्रेरक प्रतीक होगा, बल्कि सतत और समावेशी शहरी विकास का उदाहरण भी बनेगा। उन्होंने कहा कि देहरादून का यह नया जैव विविधता पार्क प्रकृति, संस्कृति और नागरिक सहभागिता का संगम बनेगा, जिससे शहर को वैश्विक पहचान मिलेगी। राष्ट्रपति निकेतन को आमजन के लिए सुलभ बनाना और नागरिक केंद्रित पहलों की शुरुआत दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल है।

जैव विविधता और ईको-टूरिज्म का नया केंद्र
राष्ट्रपति उद्यान को विश्वस्तरीय जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यह शिक्षा, पर्यावरणीय पर्यटन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देगा। तोखन साहू ने परिसर स्थित संग्रहालयों और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण कर भारतीय विरासत को जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत बताई।

विकसित भारत की दिशा में नया कदम
कार्यक्रम के बाद FRI परिसर स्थित ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में तोखन साहू ने CPWD, HUDCO, NBCC और HSCL के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना निर्माण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो।

‘एट होम’ में गरिमामयी उपस्थिति
तोखन साहू ने राष्ट्रपति द्वारा आयोजित ‘एट होम’ समारोह में भाग लिया और द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में राष्ट्रपति के नेतृत्व के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।


---

सुनामी न्यूज | विशेष रिपोर्ट
(मुकेश तिवारी की कलम से)

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने