Sunami Media News

मऊगंज में हुई हिंसक घटना के बाद पहुंचे प्रभारी मंत्री और डीजीपी

रीवा,।  मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अन्तर्गत गडऱा गांव में शनिवार की शाम युवक की हत्या के बाद आदिवासियो द्वारा पुलिस टीम पर किये गये प्राण घातक हमले में एसएएफ के एक एएसआई की मौत हो गई. 
वही तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हुए है. चार को संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है. रविवार की दोपहर मऊगंज के प्रभारी मंत्री लखन पटेल और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना संजय गांधी अस्पताल पहुंचे. जहा घायलो से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस टीम पर हुए हमले में एएसआई रामचरण गौतम की मृत्यु पर मेरी गहरी शोक संवेदनाएं है और पुलिस अपना काम कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी. वही डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ले रहे है और मैं खुद घटना स्थल पर जा रहा हूं. अधिकारियों से पूरी जानकारी ली जायेगी और जो भी आरोपी है किसी को बक्सा नही जायेगा. संजय गांधी अस्पताल में तहसीलदार के.एल पनिका, थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, एसआई एसएएफ जवाहर सिंह यादव एवं आरक्षक अंकित शुक्ला का उपचार चल रहा है. उधर एएसआई रामचरण गौतम को मऊगंज में कमिश्नर बीएस जामोद एवं प्रभारी आईजी ने अंतिम विदाई दी और पार्थिव शरीर सतना को कोठी स्थित पवैया गृह ग्राम के लिये रवाना किया गया.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने