Sunami Media News

वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय प्रत्याशी पी भवानी का दावा, रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर बनाएगी इतिहास,,

वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय प्रत्याशी पी भवानी का दावा, रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर बनाएगी इतिहास,,

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 11 से संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ एवम् सरल स्वभाव की निर्दलीय महिला प्रत्याशी पी भवानी ने बड़ी जीत का दावा किया है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। 
ब्लेकबोर्ड छाप पर बटन दबा कर लोगो से समर्थन मांग रही है। पी भवानी लगातार वार्ड में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और जनता से समर्थन मांग रही हैं। इस अभियान मे सभी वर्ग के लोग खासकर  महिलाएं,युवा और बुजुर्ग भी अपना आशीर्वाद पी भवानी को देते नजर आ रहे है। पी भवानी ने सुनामी टाइम्स से बात करते हुए बताया कि बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों के कार्य काल को सभी ने देखा है। इस लिए इस बार उनके समर्थन मे भारी जलसैलाब देखने को मिल रहा है। पी भवानी ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट वितरण में अनदेखी करते हुए उनका टिकट काटा गया। इस लिए मजबूरन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना पड़ रहा है। जनसंपर्क अभियान चला रही पी भवानी ने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए भरोसा जताया कि वे रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने