TVS ने CNG स्कूटर लाकर बदल दिया मार्केट का गणित, 84Km का माइलेज; पेट्रोल से भी दौड़ेगा
टीवीएस की ओर से स्कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही स्कूटर को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226Km तक चलाया जा सकता है। स्कूटर के इंजन से इसे 80.5Km की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है और इसे 1किलोग्राम CNG में 84 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 1.4Kg का CNG टैंक दिया है।
इसमें अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, ज्यादा लेग स्पेस, इटीएफआई टेक्नोलॉजी, इंटेलीगो टेक्नोलॉजी, ऑल इन वन लॉक, साइड स्टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर दिया गया है। इसमें पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट करने के लिए अलग से बटन दिया है।
बात करें इसकी लॉन्चिंग तो कंपनी ने ऑफिशियली इसकी कोई डिटेल अभी शेयर नहीं की है, लेकिन इसे देखकर इस बात का पता चलता है कि इसका प्रोडक्शन फाइनल स्टेज में होगा। जिसके चलते इसे मिड 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए के करीब हो सकती है। ये बाजार में आने वाला पहला CNG स्कूटर भी होगा।