Sunami Media News

दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा

दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा
बिलासपुर, 13 जनवरी/ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने  पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि परिसर हेलीपैड और उनके विश्राम गृह में चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल रजत जयंती सभागार को भी देखा और काम कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रोटोकॉल और उप राष्ट्रपति कार्यालय की निर्देशों के अनुरूप तैयारी में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस और विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति जी के 15 तारीख को अपराह्न 3 बजे के लगभग आने की संभावना है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने