Sunami Media News

दूरदर्शन पर स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रसारण आज,,

दूरदर्शन पर स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रसारण आज,,

दूरदर्शन केंद्र रायपुर से समय-समय पर जन रुचि और अवसर विशेष को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण किया जाता है । इसी कड़ी में दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की परिकल्पना एवं निर्देशन मे कार्यक्रम "डॉक्टर कहत हे", का प्रसारण सोमवार 13 जनवरी को शाम 06:00 बजे और रात्रि 10:00 बजे प्रसारित किया जायेगा | 

इस कार्यक्रम मे अंचल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल अग्रवाल, गर्भधारण मे होने वाली समस्या, कारण और निदान पर अपने विचार रखेंगी | कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला करेंगी । इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कार्यक्रम अधिशासी बालकृष्ण श्रीवास्तव हैं । ज्ञात हो कि दूरदर्शन छत्तीसगढ़, टाटा प्ले चैनल नं. 1174 एवं डीडी फ्री डिश पर देखा जा सकता है। खुशी की बात है कि दूरदर्शन छत्तीसगढ़ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह कार्यक्रम भविष्य में डीडी छत्तीसगढ़ के यू-ट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने